तार चोरी करते ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा
Updated at : 27 Sep 2019 2:37 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा आरपीएफ को किया सुपुर्द राजधनवार : धनवार रेलवे क्वार्टर में लगे बिजली तार की चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर कोडरमा आरपीएफ को सौंप दिया. घटना बुधवार दोपहर की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार दो युवक रेलवे क्वार्टर में की गयी वायरिंग से तार खींचकर उसे जला रहे थे. उनकी […]
विज्ञापन
कोडरमा आरपीएफ को किया सुपुर्द
राजधनवार : धनवार रेलवे क्वार्टर में लगे बिजली तार की चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर कोडरमा आरपीएफ को सौंप दिया. घटना बुधवार दोपहर की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार दो युवक रेलवे क्वार्टर में की गयी वायरिंग से तार खींचकर उसे जला रहे थे. उनकी योजना तार को जलाकर इसके अंदर से धातु निकालने की थी.
इसी बीच कुछ रेलवे में काम कर रहे मजदूरों की नजर तार जलाते युवकों पर पड़ी. हो-हल्ला होने पर आसपास के लोगों को इक्कठा होते देख दोनों युवक भाग खड़े हुए. भागते युवकों को पकड़ ग्रामीणों ने धुनाई करते हुए मामले की सूचना आरपीएफ कोडरमा को दी. उन्हें टिकट काउंटर में बंद रखा गया. सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवान दोनों युवकों को अपने हिरासत में लेकर कोडरमा ले गये. बता दें कि निर्जन स्थल पर बगैर गार्ड व कर्मी के इस स्टेशन में आये दिन रेलवे सामग्री की चोरी होती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




