विस्फोटक और पिस्टल के साथ दो नक्सली गिरफ्तार

देवरी : भाकपा माओवादी के इनामी नक्सली सिधो कोड़ा दस्ता के दो नक्सलियों को गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी शनिवार की शाम को भेलवाघाटी थाना इलाके के हरकुंड से की गयी है. गिरफ्तार नक्सलियों में जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के राखाटोला निवासी सुनील हेंब्रम व राजाडुमर निवासी […]
देवरी : भाकपा माओवादी के इनामी नक्सली सिधो कोड़ा दस्ता के दो नक्सलियों को गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी शनिवार की शाम को भेलवाघाटी थाना इलाके के हरकुंड से की गयी है. गिरफ्तार नक्सलियों में जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के राखाटोला निवासी सुनील हेंब्रम व राजाडुमर निवासी प्रेम सोरेन है. इनके पास से पुलिस की टीम ने पांच चक्र गोली लोडेड कट्टा, प्वाइंट 303 की 54 राउंड गोली, डेटोनेटर 07, कोडेक्स वायर 13 मीटर, फ्यूज वायर 18 मीटर, विस्फोटक 1.2 किलोग्राम व एक काले रंग की हीरो इगनेटर बाइक बरामद की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




