Giridih News : निजी स्कूल से तीन बाल श्रमिक बरामद, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : निजी स्कूल से तीन बाल श्रमिक बरामद, केस दर्ज

Giridih News : श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा किये गये निरीक्षण के बाद हुई कार्रवाई

विज्ञापन

Giridih News : गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में बाल श्रम से जुड़े मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. यह कार्रवाई श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा किये गये निरीक्षण के बाद की गई है. मामले में गिरिडीह मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 25 मई को सुबह करीब 6:30 बजे उपायुक्त द्वारा गठित धावा दल के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान बाल एवं किशोर श्रमिक प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए तीन बाल श्रमिकों को नियोजित पाया गया. मामले में विद्यालय के नियोजक श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा को आरोपी बनाया गया है. विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार प्रति बाल श्रमिक 20 हजार रुपये की दर से कुल 60 हजार रुपये बाल श्रमिक पुनर्वास-सह-कल्याण कोष में जमा किया जाना था, जो संबंधित नियोजक द्वारा जमा नहीं किया गया. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola