Giridih News : कुएं में गंदा पानी गिराने का विरोध करने पर मारपीट

Giridih News : दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल
Giridih News : बेंगाबाद. ओझाडीह पंचायत के महुआटांड़ गांव में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गये. एक पक्ष के आवेदन पर थाना में कांड अंकित कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है. दिये आवेदन में दीपक यादव ने कहा है कि उसके घर के पास स्थित कुएं में गांव का महेश यादव नाला का गंदा पानी गिरा रहा था, जिसे पानी दूषित हो जा रहा था. इस पर आपति जताने पर उसके पक्ष के लोग भड़क गये और उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. लाठी, डंडा, राॅड व पत्थर से मारपीट शुरू कर दी गयी. उसके सर में गंभीर चोट आयी. बीच-बचाव में जब उसके पिता शीतल यादव और भाई शंकर यादव वहां पहुंचे तो उस पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. इधर दूसरे पक्ष से भी तीन लोग चोटिल हुए हैं. घायलों का इलाज बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल के बाद सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. इधर, आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 88/26 के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें महेश यादव के अलावा सुरेश यादव, अजय यादव सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए घायलों की स्थिति पर नजर बनाये हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










