अगलगी में दो भाइयों की गृहस्थी जलकर हुई राख

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2019 1:23 AM

विज्ञापन

डेढ़ लाख की संपत्ति जली राजधनवार : धनवार प्रखंड क्षेत्र के खेसनाल में मंगलवार देर रात एक कच्चे घर में आग लग जाने से दो भाइयों की गृहस्थी जलकर राख हो गयी. अगलगी में पड़ोस के विशुन ठाकुर के घर को भी आंशिक क्षति हुई है. जानकारी के अनुसार मंगलवार रात लगभग दो बजे जब […]

विज्ञापन

डेढ़ लाख की संपत्ति जली

राजधनवार : धनवार प्रखंड क्षेत्र के खेसनाल में मंगलवार देर रात एक कच्चे घर में आग लग जाने से दो भाइयों की गृहस्थी जलकर राख हो गयी. अगलगी में पड़ोस के विशुन ठाकुर के घर को भी आंशिक क्षति हुई है. जानकारी के अनुसार मंगलवार रात लगभग दो बजे जब सभी सो रहे थे खेसनाल के रविंद्र कुमार के घर में अचानक आग लग गयी. हो-हल्ला होने पर सब लोग उठे और आग बुझाने में जुट गये.
हालांकि तब-तक उसके भाई महेंद्र ठाकुर के हिस्से वाले घर में भी आग फैल गयी. लोगों ने डीजल पंप के सहारे दो-ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब-तक दोनों भाई की गृहस्थी जल चुकी थी. लगभग डेढ़ लाख के नुकसान की बात कही जा रही है. शार्ट सर्किट से आग लगने का कयास लगाया जा रहा है. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुरेश यादव खेसनाल पहुंचे और तत्काल एक क्विंटल चावल की व्यवस्था कराया तथा आपदा राहत से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola