रैली निकाल कर्मचारी महासंघ ने किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 12:51 AM
गिरिडीह : नयी पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन भी सौंपा. इसके पूर्व महासंघ के लोगों ने झंडा मैदान से रैली भी निकाली. रैली शहर के […]
गिरिडीह : नयी पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन भी सौंपा. इसके पूर्व महासंघ के लोगों ने झंडा मैदान से रैली भी निकाली. रैली शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए समाहरणालय के समक्ष पहुंचकर सभा में बदल गयी. सभा को संबोधित करते हुए राज्य महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के ऊपर जानलेवा हमला किये जाने के बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है. अगर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










