सरिया : चार अवैध आरा मिल में छापा एक लाख की लकड़ी जब्त

Updated at : 14 Dec 2018 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
सरिया :  चार अवैध आरा मिल में छापा एक लाख की लकड़ी जब्त

सरिया : सरिया वन प्रक्षेत्र के निमाटांड़, पोटमा तथा नावाडीह में चल रहे अवैध आरा मिल पर गुरुवार को वन विभाग ने छापेमारी की. इस दौरान निमाटांड़ के तुलसी महतो व पप्पू शर्मा, पोटमा के त्रिभुवन मिस्त्री तथा नावाडीह के अशोक शर्मा के अवैध आरा मिल में छापा मारा गया. यहां से सखुआ, शीशम, यूकेलिप्टस […]

विज्ञापन
सरिया : सरिया वन प्रक्षेत्र के निमाटांड़, पोटमा तथा नावाडीह में चल रहे अवैध आरा मिल पर गुरुवार को वन विभाग ने छापेमारी की. इस दौरान निमाटांड़ के तुलसी महतो व पप्पू शर्मा, पोटमा के त्रिभुवन मिस्त्री तथा नावाडीह के अशोक शर्मा के अवैध आरा मिल में छापा मारा गया. यहां से सखुआ, शीशम, यूकेलिप्टस आदि की लगभग एक लाख मूल्य की लकड़ी जब्त की गयी.
आरा मिल में लगे मशीन व अन्य उपकरणों को भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग दो लाख बतायी जा रही है. सरिया वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सरिया क्षेत्र में कई आरा मिल अवैध रूप से संचालित हैं.
एक प्रमंडल स्तरीय टीम गठित की गयी, जिसमें दारू वन प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी विजय कुमार, सरिया वन रोपण के वन क्षेत्र पदाधिकारी सरजू यादव तथा अभय कुमार सिन्हा, वनपाल प्रभुनाथ दूबे, पुरुषोत्तम पांडेय व सुरेश राम, महिला वनरक्षी सरिता कुमारी, पल्लवी कुमारी तथा लगभग 60 की संख्या में वनरक्षक व सरिया पुलिस की मदद से छापामारी की गयी.
इस दौरान सभी मिल संचालक भागने में सफल रहे. वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि उक्त चारों लोगों पर भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जायेगा.
बता दें कि अभी भी सरिया झेत्र में कई अवैध आरा मिल चल रहे हैं. मौके पर वनरक्षक कुंदन कुमार, सोमनाथ मोदक, असलम अंसारी, विष्णु राय, अंशु पांडेय, उज्जवल हेम्ब्रम, संजीव कुमार, अभिषेक कुमार, रवि पोद्दार, सुदीप गंजू, रंजन कुमार समेत अन्य वनरक्षक शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola