विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पिता ने ससुरालवालों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2018 3:59 AM (IST)
विज्ञापन

देवरी : संदिग्ध परिस्थिति में 24 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गयी. घटना देवरी थाना क्षेत्र के सिकदार-बरवाडीह गांव की है. मृतका बरवाडीह निवासी अजय सिंह की पत्नी पूजा देवी है. पूजा देवरी प्रखंड के गादिदीघि पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रयाग राय उर्फ मधुसूदन राय की भतीजी थी. मृतका के पिता डहरू राय ने […]
विज्ञापन
देवरी : संदिग्ध परिस्थिति में 24 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गयी. घटना देवरी थाना क्षेत्र के सिकदार-बरवाडीह गांव की है. मृतका बरवाडीह निवासी अजय सिंह की पत्नी पूजा देवी है. पूजा देवरी प्रखंड के गादिदीघि पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रयाग राय उर्फ मधुसूदन राय की भतीजी थी. मृतका के पिता डहरू राय ने देवरी थाना में आवेदन देकर मृतका के पति, सास, ससुर, देवर सहित सात लोगों के विरुद्ध दहेज में बाइक नहीं देने को लेकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है.
आवेदन में कहा गया है की, उनकी बेटी पूजा देवी का विवाह पांच वर्ष पूर्व बरवाडीह गांव के अंग्रेज सिंह के पुत्र अजय सिंह के साथ हुई थी. विवाह के बाद से पति अजय सिंह बाइक की मांग कर पूजा के साथ हमेशा मारपीट करता था. एक बार पैर भी तोड़ दिया था. मारपीट को लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी.
मिली थी बीमार होने की सूचना, पहुंचे तो मिली मृत
आवेदन में पिता ने कहा गया है कि सोमवार की रात में सूचना मिली कि पूजा बीमार है इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया है. सूचना पर गिरिडीह पहुंचे तो पता चला की पूजा की मौत हो गयी है. शव को जलाने के लिए ले जाया गया है. इसके बाद बरवाडीह नदी पर पहुंचे तो देखा कि एंबुलेंस में पूजा का शव रखा हुआ है. डहरू राय ने पूजा के पति अजय सिंह, ससुर अंग्रेज सिंह, देवर सूदन सिंह, पवन सिंह, विजय सिंह, सास मीणा देवी सभी ग्राम बरवाडीह थाना देवरी व शंभु राय ग्राम पंजराडीह (चकाई जमुई) पर हत्या का आरोप लगाया गया है. इधर मामले की सूचना पाकर देवरी पुलिस बरवाडीह पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.
प्राथमिकी दर्ज कर हो रही है जांच : थाना प्रभारी
इधर दिये आवेदन पर देवरी पुलिस ने प्राथमिकी (कांड संख्या 168/18) दर्ज की है. थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि विवाहिता के मौत के मामले में उसके पिता के आवेदन पर मुकदमा दर्ज कर मामले की अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




