लापरवाही पर मां अंबे केमिकल्स को स्पष्टीकरण
Updated at : 14 Aug 2018 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह : शहरी जलापूर्ति संचालन एवं संपोषण सही तरीके से नहीं किये जाने के कारण नगर आयुक्त गणेश कुमार ने मां अंबे केमिकल्स रांची के संवेदक को स्पष्टीकरण किया है़ श्री कुमार ने कहा है कि गिरिडीह शहरी जलापूर्ति संचालन एवं संपोषण का कार्य मां अंबे केमिकल्स कर रही है़ प्राय: आम नागरिकों एवं वार्ड […]
विज्ञापन
गिरिडीह : शहरी जलापूर्ति संचालन एवं संपोषण सही तरीके से नहीं किये जाने के कारण नगर आयुक्त गणेश कुमार ने मां अंबे केमिकल्स रांची के संवेदक को स्पष्टीकरण किया है़ श्री कुमार ने कहा है कि गिरिडीह शहरी जलापूर्ति संचालन एवं संपोषण का कार्य मां अंबे केमिकल्स कर रही है़ प्राय: आम नागरिकों एवं वार्ड पार्षदों की शिकायत मिल रही है कि गिरिडीह शहरी जलापूर्ति संचालन का कार्य सुचारू ढंग से संपादित नहीं किया जा रहा है़
साथ ही जलापूर्ति सेवा में बार-बार व्यावधान उत्पन्न हो रहा है, जिससे स्पष्ट है कि मां अंबे केमिकल्स जलापूर्ति जैसे महत्वपूर्ण कार्य में रूचि नहीं ले रही है, जो इसके संवेदक की लापरवाही को इंगित करता है़ नगर आयुक्त ने कहा कि जलापूर्ति कार्य सुचारू रूप से संपादित नहीं होने के कारण लोगों में अत्यधिक असंतोष एवं आक्रोश उत्पन्न हो रहा है़ इस वजह से कभी भी विधि- व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है़ नगर आयुक्त ने तीन दिनों के अंदर उक्त कृत्य के संदर्भ में स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है़ अन्यथा फर्म को काली सूची में डालने की कार्रवाई करने की बात कही है.
जलापूर्ति सेवा में व्यवधान को ले स्पष्टीकरण
नगर आयुक्त गणेश कुमार ने कहा कि नगर निगम के सहायक अभियंता ने प्रतिवेदित किया है कि 07.08.2018 को गिरिडीह शहरी जलापूर्ति संचालन हेतु कार्यरत संवेदक-कर्मी ने जलापूर्ति की निर्धारित समय सीमा में परिवर्तन कर जलापूर्ति सेवा में व्यवधान उत्पन्न किया, जिससे जनता को काफी असुविधा हुई. यह स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता को दर्शाता है़
नगर आयुक्त ने कहा कि उक्त परिप्रेक्ष्य में दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें कि क्यों नहीं उक्त मामले में मां अम्बे केमिकल्स के संवेदक एवं संलग्न कर्मियों की संलिप्तता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की दिशा में कार्रवाई की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




