वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच झुलसे
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 Jun 2018 7:56 AM
विज्ञापन

गिरिडीह : रविवार को अलग-अलग प्रखंडों में हुई बारिश के साथ वज्रपात की घटना में पांच लोग झुलस गये. पहली घटना सदर प्रखंड के लखारी में हई. यहां रुद्र कुमार पांडेय की पत्नी रश्मि देवी (27 वर्ष) वज्रपात की चपेट में आ गयी. श्री पांडेय ने बताया कि वज्रपात अपराह्न करीब 4 बजे हुई. उस […]
विज्ञापन
गिरिडीह : रविवार को अलग-अलग प्रखंडों में हुई बारिश के साथ वज्रपात की घटना में पांच लोग झुलस गये. पहली घटना सदर प्रखंड के लखारी में हई. यहां रुद्र कुमार पांडेय की पत्नी रश्मि देवी (27 वर्ष) वज्रपात की चपेट में आ गयी. श्री पांडेय ने बताया कि वज्रपात अपराह्न करीब 4 बजे हुई. उस वक्त उसकी पत्नी घर के पास ही थी. जैसे ही वज्रपात हुई वह तुरंत बेहोश हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
वहीं बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद में काम करके लौट रहे दो लोग वज्रपात की चपेट में आने से झुलस गये. घायल सोनबाद निवासी त्रिवेणी सोनार व अशोक राणा को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां से अशोक राणा को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. वहीं एक अन्य घटना में जमुआ थाना क्षेत्र के जमुआ में वज्रपात से मो. सगीर की पत्नी सानिया परवीन झलुस गयी. उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया.
इधर बेंगाबाद के कर्णपुरा पंचायत के बिजलीबथान गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद वर्मा की पत्नी रेखा देवी वज्रपास से झुलस गयी. निर्जला एकादशी का व्रत कर रही रेखा देवी रविवार को वह अपने घर के बरामदे में थी. तभी शाम को तेज आंधी-पानी के बीच उसके घर के समीप वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










