कमीशनखोरी की शिकायत पर जांच को पहुंचे डीडीसी

Updated at :25 Jun 2018 7:54 AM
विज्ञापन
कमीशनखोरी की शिकायत पर जांच को पहुंचे डीडीसी

बेंगाबाद : रविवार को उप विकास आयुक्त मुकुंद दास प्रखंड क्षेत्र में जलछाजन विभाग से किये जा रहे तालाब निर्माण की जांच करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया और लाभुक समिति के सदस्यों से पूछताछ की. हालांकि दर्जनाधिक तालाबों के निरीक्षण व कमीशनखोरी की शिकायत की जांच के दौरान किसी अध्यक्ष, सचिव […]

विज्ञापन
बेंगाबाद : रविवार को उप विकास आयुक्त मुकुंद दास प्रखंड क्षेत्र में जलछाजन विभाग से किये जा रहे तालाब निर्माण की जांच करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया और लाभुक समिति के सदस्यों से पूछताछ की. हालांकि दर्जनाधिक तालाबों के निरीक्षण व कमीशनखोरी की शिकायत की जांच के दौरान किसी अध्यक्ष, सचिव ने इसकी पुष्टि नहीं की.
जानकारी के अनुसार बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में भूमि संरक्षण विभाग की ओर से राइस फेलो योजना के तहत दर्जनाधिक तालाबों का निर्माण कराया जा रहा है. कतिपय लोगों ने डीडीसी से तालाब आवंटन के नाम पर कमीशनखोरी की शिकायत की थी. डीडीसी ने बताया कि इसकी जांच को लेकर वह प्रखंड के छोटकीखरगडीहा, चिमताडीह, हरिला, तेलोनारी, ताराटांड़, कर्णपुरा आदि पंचायतों में तालाब निर्माण स्थल पर पहुंचे. वहां गठित पानी पंचायत के अध्यक्ष-सचिव से आवश्यक पूछताछ की. डीडीसी श्री दास ने कहा कि जांच के क्रम में कमीशनखोरी का मामला सामने नहीं आया है. मौके पर सहायक सुरेंद्र महतो, मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola