पाक रेंजर्स की गोलीबारी में गिरिडीह का लाल शहीद
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 May 2018 4:37 AM
विज्ञापन

पीरटांड़ के पालगंज के रहनेवाले थे सीताराम प्रभात खबर टोली गिरिडीह/पीरटांड़ : जम्मू में शुक्रवार तड़के सीमा से लगी चौकियों और गांवों में पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी गोलाबारी की गयी. इसमें गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड स्थित पालगंज निवासी बीएसएफ कांस्टेबुल सीताराम उपाध्याय (पिता बृजनंदन उपाध्याय) शहीद हो गये. […]
विज्ञापन
पीरटांड़ के पालगंज के रहनेवाले थे सीताराम
प्रभात खबर टोली
गिरिडीह/पीरटांड़ : जम्मू में शुक्रवार तड़के सीमा से लगी चौकियों और गांवों में पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी गोलाबारी की गयी. इसमें गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड स्थित पालगंज निवासी बीएसएफ कांस्टेबुल सीताराम उपाध्याय (पिता बृजनंदन उपाध्याय) शहीद हो गये. 28 वर्षीय सीताराम जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गुरुवार की रात तैनात थे. गोलाबारी में एक अन्य जवान सहित छह लोग घायल हो गये. जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से तीसरे दिन भी गोलाबारी की गयी. बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू के आरएस पुरा, बिश्नाह और अरनिया सेक्टरों में गुरुवार देर रात
पाक रेंजर्स की…
करीब एक बजे से मोर्टार दागना और गोलीबारी करना तेज कर दिया है. सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने हमलों का जवाब दिया.
कई मकान क्षतिग्रस्त : अधिकारी ने बताया कि सीताराम उपाध्याय 192 बटालियन में थे. वह जब्बोवाल सीमा चौकी पर तैनात थे. घायल होने के बाद रात करीब डेढ़ बजे उन्हें जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया जाने लगा, पर रास्ते में उनकी मौत हो गयी. गोलीबारी में बीएसएफ के सहायक उप निरीक्षक पित्तल घायल हो गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरएस पुरा और अरनिया सेक्टरों में पांच नागरिक भी घायल हुए हैं. इन्हें पुलिस ने बुलेटप्रूफ वाहनों में अस्पतालों में भर्ती कराया. कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और कुछ जानवर भी मारे गये.
धनबाद के घायल जवान का ऑपरेशन
बरवाअड्डा. पाकिस्तानी सेना के गोलीबारी में घायल धनबाद के बरवाअड्डा स्थित आसनबनी–मिश्रडीह गांव निवासी प्रवीण मिश्रा का गुरुवार देर रात को दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन किया. प्रवीण सांबा सेक्टर में तैनात थे.ऑपरेशन के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जाती है. प्रवीण अभी एम्स के आइसीयू में भर्ती है. परिजन दिल्ली पहुंच चुके हैं. सुबह प्रवीण ने मां व पत्नी से बात की. पत्नी खुशी मिश्रा ने बताया कि घटना के दिन पति के एक साथी ने फोन कर मुझे बताया कि वह पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में घायल हो गये हैं.
2011 में ज्वाइन किया था बीएसएफ
परिजनों ने बताया कि सीताराम ने वर्ष 2011 में सीमा सुरक्षा बल ज्वाइन किया था. सीताराम कहा करते थे कि देश की सुरक्षा में उसे कुर्बानी भी देनी पड़ी तो कोई बात नहीं है. सीताराम उपाध्याय के परिवार में पत्नी के अलावा तीन वर्षीय बेटा और एक वर्षीय बेटी है.
परिवार में मचा कोहराम, तीन साल की बेटी, एक वर्ष का बेटा है
सीताराम के शहीद होने की सूचना शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी रेशमी उपाध्याय को मिली. रेशमी को बीएसएफ के मुख्यालय से घटना की जानकारी दी गयी. रेशमी ने इसकी जानकारी भैंसूर सोनू उपाध्याय को दी. इसके बाद घर में कोहराम मच गया. लोगों का जमावड़ा शहीद के घर पर लगने लगा. जिस वक्त रेशमी व शहीद के भाई को घटना की सूचना मिली वे मधुबन में थे. सूचना के बाद पालगंज पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










