ePaper

गिरिडीह : झारखंड से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत : बाबूलाल मरांडी

Updated at : 10 Apr 2018 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह : झारखंड से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत : बाबूलाल मरांडी

झाविमो प्रखंड कमेटी ने सोमवार को देवरी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की. मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि करीब साढ़े तीन वर्ष में राज्य में भाजपा की सरकार चल रही है. जिस कार्य को तीन माह […]

विज्ञापन

झाविमो प्रखंड कमेटी ने सोमवार को देवरी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की. मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि करीब साढ़े तीन वर्ष में राज्य में भाजपा की सरकार चल रही है.

जिस कार्य को तीन माह में होना चाहिए, वह कार्य साढ़े तीन वर्ष में भी नहीं हो पाया है. गरीब, जरूरतमंदों का राशन कार्ड नहीं बन पाया, राशन कार्ड की गड़बड़ियों को दूर नहीं किया जा सका. श्री मरांडी ने कहा कि गरीबों के विकास के लिए झारखंड से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा. इस दौरान राज्यपाल के नाम सात सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन बीडीओ को सौंपा.

क्या है ग्रामीणों की मांगें

धरना के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने, खराब पड़े चापानल की मरम्मति अविलंब करने, बिजली बिल के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान करना बंद करने, फर्जी बिजली बिल वापस लेने, क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने, सरकारी योजनाओ में लूट की जांच कर नियम संगत कार्रवाई करने, सरकारी विद्यालयों को मर्ज करने पर रोक लगाने, कोदंबरी, मानिकबाद, मंडरो मुख्य सड़क चौड़ीकरण में जमीन मालिक को मुआवजा राशि अविलंब भुगतान करने आदि मांगें रखी गयीं.

मौके पर झाविमो के केंद्रीय सचिव सुरेश साव, पार्टी नेता सत्यनारायण दास, जिला कमिटी सदस्य सहदेव प्रसाद शर्मा, श्यामदेव हाजरा, जिप सदस्य मीरा तिवारी, अशोक सिंह, रामनारायण दास, बमशंकर उपाध्याय, शोभा यादव, हाफिज फकरुद्दीन, मोजाहिद अंसारी, रामकिशुन हाजरा, रज्जाक अंसारी, मनीष चौधरी, जयदेव राय, अशोक वर्मा, रंजीत किस्कू, रॉबर्ट मरांडी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola