नियंत्रण कक्ष में चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति

गिरिडीह. होली के दौरान आपात स्थिति में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय सदर अस्पताल गिरिडीह की ओर से चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. सिविल सर्जन डाॅ रामरेखा प्रसाद की ओर से जारी इस निर्देश में चार-चार लोगों के समूह का गठन किया गया है. टीम में शामिल चिकित्सक […]
गिरिडीह. होली के दौरान आपात स्थिति में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय सदर अस्पताल गिरिडीह की ओर से चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. सिविल सर्जन डाॅ रामरेखा प्रसाद की ओर से जारी इस निर्देश में चार-चार लोगों के समूह का गठन किया गया है.
टीम में शामिल चिकित्सक व कर्मियों को 1 और 2 मार्च को सभी आवश्यक जीवन उपयोगी दवाओं एवं ऑक्सीजन सिलेंडर युक्त एंबुलेंस के साथ कार्यक्रम समाप्ति तक चिकित्सकीय कार्य के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रथम चिकित्सा दल को 1 मार्च 2018 को शाम 6 बजे से 2 मार्च 2018 सुबह 6 बजे तक प्रतिनियुक्त किया गया है.
इस टीम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मो सोहेल अख्तर अंसारी, फार्मासिस्ट अलबर्ट दाउद मरांडी, जिला यक्ष्मा केंद्र के कर्मचारी मो सफायत खां और एंबुलेंस चालक त्रिवेणी कुमार पंडित को प्रतिनियुक्त किया गया है. दूसरे चिकित्सा दल को 2 मार्च 2018 की सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिनियुक्त किया गया है. इस टीम में सदर प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एलएन दास, पुरुष कक्ष सेवक मिथिलेश कुमार, लखन कुमार हरिजन और चालक संतोष कुमार शैलेंद्र को प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










