डोमायडीह में खोरीमहुआ अनुमंडल भवन का शिलान्यास, नागरिक मंच का विरोध

Updated at :10 Jul 2017 12:26 PM
विज्ञापन
डोमायडीह में खोरीमहुआ अनुमंडल भवन का शिलान्यास, नागरिक मंच का विरोध

राजधनवार. कोडरमा सांसद, जमुआ विधायक और एसडीओ की उपस्थिति में कार्यक्रम राजधनवार प्रखंड के डोमायडीह में रविवार को खोरीमहुआ अनुमंडल भवन का शिलान्यास हुआ तो नागरिक मंच ने इसका विरोध शुरू कर दिया. मंच का कहना है खोरीमहुआ में भवन का शिलान्यास न कर गलत ढंग से डोमायडीह में कर दिया गया है. डोरंडा : […]

विज्ञापन
राजधनवार. कोडरमा सांसद, जमुआ विधायक और एसडीओ की उपस्थिति में कार्यक्रम
राजधनवार प्रखंड के डोमायडीह में रविवार को खोरीमहुआ अनुमंडल भवन का शिलान्यास हुआ तो नागरिक मंच ने इसका विरोध शुरू कर दिया. मंच का कहना है खोरीमहुआ में भवन का शिलान्यास न कर गलत ढंग से डोमायडीह में कर दिया गया है.
डोरंडा : खोरीमहुआ अनुमंडल भवन का शिलान्यास रविवार को डोमायडीह में कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र राय ने किया. उन्होंने कहा कि धनवार अनुमंडल की मांग वर्षों पुरानी थी. आज वह शुभ दिन है जब अनुमंडल धरातल पर उतर रहा है. इसके लिए पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी को उन्होंने साधुवाद दिया. इस दौरान सांसद ने डोरंडा में पुलिस कैंप बनाये जाने की जरूरत बतायी. सांसद ने भाजपा के नेतृत्व में चल रही नरेंद्र मोदी की सरकार की उपलब्धि बताते हुए आदर्श सांसद ग्राम ढाब का जिक्र किया. कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पिछड़े इलाकों में भी गरीब परिवार की महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं. कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा.
ये थे उपस्थित : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात रंजन बरवार, धनवार थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, संवेदक निरंजन सिंह, सुबोध राय, अभिमन्यु शर्मा, विनोद शर्मा, जयप्रकाश साहा, महेश स्वर्णकार, महेंद्र चौधरी, नकुल राय, अर्जुन बैठा, सुबोध कुमार सिंह, शंभु बर्णवाल, मुकेश साहा, महेश राय, रवि राय, जय प्रकाश सिंह, भागवत पासवान, मनोज राय, सुशील राम, केदार साव, लक्ष्मण मोदी, रवींद्र पण्डित, लव कुमार अग्रवाल, उपेंद्र राम, विनोद गुप्ता, सुनील राय, आशीष राय, अजय विश्वकर्मा, मोहनलाल बर्णवाल, विजय चौधरी, कुमार पुरषोत्तम, मनोज राय, सचिन दास, प्रदीप पासवान, मुखिया अजय मिस्त्री आदि उपस्थित थे.
जमुआ अनुमंडल और धनवार में जिला बनने की अर्हता
सांसद डाॅ रवींद्र कुमार राय ने इस बात का बात का जिक्र किया कि जमुआ अनुमंडल बनने की सारी अर्हताएं पूरी करता है और वो दिन दूर नहीं जब जमुआ अनुमंडल, जबकि धनवार जिला बनेगा. जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि धनवार की जनता इतिहास बनाने के लिए प्रसिद्ध रही है और धनवार का अनुमंडल बनना इस बात का परिचायक है.
कहा श्री हाजरा ने कहा कि जल्द ही झारखंड के नक्शे में एक नया जिला धनवार होगा. अनुमंडल पदाधिकारी रविशंकर विद्यार्थी ने कहा कि ये गौरवमयी अवसर है और आरंभ बढ़िया हुआ है तो आगे भी बढ़िया होगा. वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र राय ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ये पल धनवार के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि बसन्त भोक्ता ने की, संचालन भाजपा महामंत्री विवेक विकास ने किया.
पूर्व विधायक को आमंत्रित नहीं करने पर नाराजगी
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह ने खोरीमहुआ अनुमंडल भवन शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी को आमंत्रित नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी है. कहा कि भाजपा ने शुरू से अनुमंडल निर्माण मामले में लोगों को धोखा दिया. भाजपा की सरकार में स्थानीय विधायक सह मंत्री रहने के बावजूद भाजपाइयों ने कभी ईमानदार कोशिश नहीं की, जबकि पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने झामुमो की हेमंत सरकार में अनुमंडल को धरातल पर उतारने का काम किया. कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम में निजामुद्दीन अंसारी को नहीं बुलाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.
जमुआ : सरकार जनहित एवं जन समुदाय से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतार ही है. यह बात रविवार को कोडरमा सांसद रवींद्र कुमार राय ने कही. वह झारखंड पर्यटन कला संस्कृत खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के मद से करीब 35.5 लाख की लागत से जमुआ स्थित लंगटा बाबा समाधि स्थल में सौंदर्यीकरण और चहारदीवारी का शिलान्यास करने पहुंचे थे.कहा कि जल्द ही जमुआ को अनुमंडल की दर्जा दिया जायेगा. जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि भाजपा के शासन काल में विकास की लकीर खिंची जा रही है.
सरकार सार्वजनिक स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में बनाने की तैयारी कर रही है. मौके पर कृष्ण देव राय, मुखिया महेन्द्र कुमार, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मुन्ना कुमार राय, बीस सूत्री उपाध्यक्ष कैलास प्रसाद साव, सांसद प्रतिनिधि संजय हाजरा, सुरेश हाजरा, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि डॉ दशरथ प्रसाद वर्मा, पंसस मथुरा प्रसाद कुशवाहा, रंजीत वर्मा, मुखिया चिना खान, लोकनाथ हाजरा, पवन कुमार साव, अर्मेन्द्र कुमार, सुरेश राय, बैजनाथ यादव, राजेन्द्र मंडल, रामदेव राय, मनोज सिंह ,पंकज साव, बिरेन्द्र राम गुप्ता आदि मौजूद थे.
खोरीमहुआ अनुमंडल स्थल खोरीमहुआ से बदलकर शिलान्यास डोमायडीह में किये जाने को लेकर विरोध जताया. मंच के लोग काला झंडा लेकर खोरीमहुआ रोड पर खड़े थे. मंच के सदस्य प्रकाश मंडल ने इसे सस्ती लोकप्रियता के लिए राजनीतिक साजिश कही. वहीं जमीयत उलमा हिंद के जिला उपाध्यक्ष मौलाना इलियास ने भाजपा और स्थानीय प्रशासन का षड‍्यंत्र करार दिया.
कहा कि प्रशासन ने गलत रिपोर्टिंग की तथा भाजपा सरकार व सांसद ने गलत तरीके से स्थान बदलकर डोमायडीह में शिलान्यास किया है. विरोध प्रदर्शन में शहादत अंसारी, मुख्तार आलम, युनूस अंसारी, नरेश रजक, इरशाद आलम, मुस्ताक आलम, जब्बार अली, निसार आलम आदि ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola