Giridih News :महिला से दो लाख की चेन स्नैचिंग

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 12 May 2026 10:14 PM

विज्ञापन

Giridih News :मुफस्सिल थानांतर्गत शीतलपुर में सोमवार की रात बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला के गले से करीब दो लाख रु की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गये.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शीतलपुर निवासी भीम राम की पत्नी राजकुमारी देवी देर शाम टहलने के लिए निकली थीं. विश्वकर्मा चौक की ओर लौटने के दौरान सुनसान जगह पर पहले से घात लगाये बाइक सवार दो युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर चेन छीन ली. अपराधी बिरसा चौक होते हुए बेंगाबाद रोड की ओर गिरिडीह कॉलेज की दिशा में फरार हो गये. पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटनास्थल पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फुटेज में दो युवक तेज रफ्तार बाइक से भागते हुए नजर आये हैं. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola