साइबर अपराध में 10 संदिग्ध हिरासत में

Updated at : 05 Jul 2020 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर अपराध में 10 संदिग्ध हिरासत में

साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने इनके पास से 20 से भी ज्यादा मोबाइल व लगभग 40 फर्जी सीम बरामद किया है. शुक्रवार को बेंगाबाद थाना से तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. इनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए. अपराधियों की निशानदेही पर साइबर थाना पुलिस ने गांडेय व अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के छापामारी की सात और लोगों को हिरासत में लिया.

विज्ञापन

कार्रवाई : गांडेय और अहिल्यापुर में साइबर पुलिस का छापा

  • मिलीं कई महत्वपूर्ण जानकारियां 20 से भी ज्यादा मोबाइल और लगभग 40 फर्जी सीम बरामद

गिरिडीह : साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने इनके पास से 20 से भी ज्यादा मोबाइल व लगभग 40 फर्जी सीम बरामद किया है. शुक्रवार को बेंगाबाद थाना से तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. इनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए. अपराधियों की निशानदेही पर साइबर थाना पुलिस ने गांडेय व अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के छापामारी की सात और लोगों को हिरासत में लिया.

हिरासत में लिये गये लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. इनके पास से बरामद मोबाइल से पुलिस को चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं. जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से साइबर अपराध के खिलाफ डीएसपी संदीप समदर्शी के नेतृत्व में पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. इस दौरान पुलिस ने कई साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है. यह अभियान जारी है. पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. बता दें कि साइबर अपराधी फोन से बैंक खाता व एटीएम की जानकारी लेकर राशि उड़ा लेते हैं.

अभी जारी है अभियान : डीएसपी

डीएसपी संदीप समदर्शी ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने पिछले 24 घंटे के अंदर दस संदिग्ध साइबर अपराधियों को पकड़ा है. पकड़े गये अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली है. उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद भी और भी कुछ स्थानों पर छापामारी की जा सकती है. जांच पूरी होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola