कीटनाशक खाकर महिला ने की आत्महत्या

कीटनाशक खाकर महिला ने की आत्महत्या
गढ़वा. रमना थाना क्षेत्र के अतियारी गांव निवासी सुनेश्वर परहिया की पत्नी निर्मला देवी (23 वर्ष) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में बताया गया कि आपसी किसी बात को लेकर निर्मला का घर में विवाद हुआ था. इससे नाराज होकर उसने कीटनाशक खा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में रमना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा है. अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










