नम आंखों से भक्तों ने दी मां को विदाई

Published by :Akarsh Aniket
Published at :03 Oct 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
नम आंखों से भक्तों ने दी मां को विदाई

नम आंखों से भक्तों ने दी मां को विदाई

विज्ञापन

रंका. रंका अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी गयी. रंका अनुमंडल मुख्यालय के बाजार दुर्गा मंडप, थाना मोड़ दुर्गा मंडप, सलेया दुर्गा मंडप के मूर्ति विसर्जन शहर के चौधरी मुहल्ला स्थित बड़ा तालाब में किया गया. विसर्जन के दौरान जय दुर्गे के जयघोष से पूरा रंका गूंज उठा. वहीं जय श्री राम के नारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. भारी बारिश के बीच विसर्जन के दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. सलेया दुर्गा पूजा समिति ने विसर्जन के दौरान शिव तांडव भी कराया. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. डीएसपी रोहित रंजन सिंह, सीओ शिवपूजन तिवारी, पुलिस निरीक्षक अभिजित गौतम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola