चिनिया में जंगली हाथी ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त

चिनिया में जंगली हाथी ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त
चिनिया. प्रखंड के नकसिली गांव में शनिवार की रात एक जंगली हाथी ने दो घरों को नुकसान पहुंचाया. हाथी ने ग्रामीण परीखा सिंह के पक्के घर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं, गांव के ही शिवनाथ सिंह के मिट्टी के घर को गिरा दिया. शिवनाथ सिंह ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. अचानक हाथी ने घर पर धावा बोल दिया। परिवार के लोग डर के कारण कोने में दुबक गये और किसी तरह अपनी जान बचायी. घटना के बाद परीखा सिंह और शिवनाथ सिंह ने मुआवजे की मांग को लेकर रविवार को चिनिया वन विभाग कार्यालय में आवेदन दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




