केबल में आग लगने से घंटों बाधित रही बिजली की आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
केबल में आग लगने से घंटों बाधित रही बिजली की आपूर्ति

केबल में आग लगने से घंटों बाधित रही बिजली की आपूर्ति

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा भीषण गर्मी के बीच गढ़वा शहर में बिजली व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है. शुक्रवार की शाम शहर के कई क्षेत्रों में बिजली के केबल में आग लगने से रात आठ बजे से आधी रात तक बिजली बाधित रही. अचानक बिजली गुल होने से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे. बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक कठिनाई हुई. कई इलाकों में लोग देर रात तक बिजली के आने का इंतजार करते रहे. शनिवार की सुबह भी बिजली समस्या बनी रही. सहिजना सोमनाथ मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर के केबल में अचानक आग लग गयी, जिससे दिन के समय भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई. स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है, वहीं तकनीकी खराबी और केबल में आग की घटनाओं से परेशानी और बढ़ गयी है. ट्रांसफार्मर के आसपास कचरा न फेंके बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता असगर अली ने लोगों से अपील की है कि ट्रांसफार्मर के आसपास कचरा जमा न करें. उन्होंने बताया कि कचरे में आग लगने से केबल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और बिजली आपूर्ति बाधित होती है. विभाग की टीम लगातार मरम्मत में जुटी है ताकि बिजली जल्द सामान्य हो सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola