युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पत्नी व सास गिरफ्तार

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 07 Jun 2026 9:44 PM

विज्ञापन

युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पत्नी व सास गिरफ्तार

विज्ञापन

भवनाथपुर. भवनाथपुर थाना क्षेत्र के पड़ाव चट्टान स्थित गैरेज में बीते 27 मई को ऋषभ विश्वकर्मा का शव संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका हुआ मिला था. इस मामले में मृतक के पिता अवधेश विश्वकर्मा ने भवनाथपुर थाना में अपनी बहू अमृता देवी उर्फ जुही, उसकी मां संगीत देवी, पिता बासुकीनाथ विश्वकर्मा व एक महिला निलम देवी के विरुद्ध प्रताड़ित करने, गाली गलौज व हत्या की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था. भवनाथपुर पुलिस ने इस मामले में शनिवार की देर शाम मृतक की पत्नी व सास को ढिकुलिया से गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि 27 मई को ऋषभ विश्वकर्मा अपने गांव केतार प्रखंड के ताली से भवनाथपुर पड़ाव चट्टान स्थित अपने वेल्डिंग गैराज में गया हुआ था और देर शाम तक वह घर नही लौटा था. इसके बाद उसकी पत्नी ने अपने ससुर को मामले की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी क्रम में जब परिजन गैरेज पहुंचे, तो ऋषभ का शव फांशी के फंदे पर लटका हुआ था. परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसके शरीर में चोट के निशान थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola