पकड़े जाने पर प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Feb 2025 9:19 PM
पकड़े जाने पर प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला
भंडरिया. दो दिनों से गायब भंडरिया मुख्यालय स्थित टेनटांड़ निवासी बिगन कोरवा उर्फ बिगन देवार को पुलिस ने खोज निकाला. बुधवार को कोरहटी के बगल स्थित जुरमा जंगल से उसका शव बरामद हुआ है. उसके शव पर धारदार हथियार के जख्म के निशान मिले हैं. ऐसे में पुलिस ने इसे हत्या मानते हुए इसकी गुत्थी भी सुलझा ली. वहीं ग्रामीणों के सहयोग से शव को भंडरिया थाना लाकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया गया. इधर इस हत्याकांड में शामिल मृतक की 43 वर्षीय पत्नी तेतरी देवी व उसका प्रेमी संतोष कोरवा (40 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमी के साथ होने का विरोध करने पर कर दी हत्या मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी व संतोष के बीच कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. पांच बच्चों की मां तेतरी देवी की प्रेम-प्रसंग की जानकारी गांव वालों को भी थी. इसी बीच सोमवार को तेतरी अपने प्रेमी के साथ गांव के बगल स्थित जुरमा जंगल में लकड़ी लाने गयी थी. इसकी जानकारी मिलने पर मृतक अपनी पत्नी को देखने चला गया. वहां जंगल में संतोष कोरवा के साथ अपनी पत्नी को देखकर दोनों के बीच लड़ाई होने लगी. इसी बीच मौका देखकर उसकी पत्नी व प्रेमी ने मृतक बिगन के सिर पर धारदार टांगी से मार दिया. इससे घटनास्थल पर ही बिगन कोरवा की मौत हो गयी. मौत के बाद दोनों प्रेमी-प्रेमिका शव छोड़कर वापस लौट गये. फिर दूसरे दिन दोबारा जंगल जाकर शव को झाड़ी में छुपा दिया. ग्रामीणों की खोजबीन में हुआ खुलासा दो दिनों से बिगन के गायब रहने की स्थिति में ग्रामीणों ने शक के आधार पर जंगल में इसकी खोजबीन शुरू की. वहां जंगल में एक जगह पर खून के निशान व झाड़ी के पीछे शव के दबे होने की जानकारी मिली. ऐसे में वापस लौटकर ग्रामीणों ने उसकी पत्नी संतोष कोरवा से कड़ी पूछताछ की. इसमें उक्त दोनों ने बिगन की हत्या किये जाने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. वहीं ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शव बरामद कर लिया. प्रेम-प्रसंग में हत्या हुई है : थाना प्रभारी इस संबंध में पूछे जाने पर भंडरिया थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने कहा कि प्रेम-प्रसंग में यह हत्या हुई है. इस मामले पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










