जलमीनार का पाइप काटने से 30 घरों में जलापूर्ति ठप, रोष

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

जलमीनार का पाइप काटने से 30 घरों में जलापूर्ति ठप, रोष

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डंडई डंडई प्रखंड क्षेत्र के करके गांव स्थित आजाद चौक पश्चिम टोला में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सरकारी जलमीनार का पाइप काट दिये जाने से लगभग 30 घरों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी. भीषण गर्मी के बीच अचानक पानी बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. पानी की तलाश में लोग पूरे दिन इधर-उधर भटकते रहे. ग्रामीण रामकिशन प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, शिवलाल प्रजापति, राम परीक्षा प्रजापति, अशोक प्रजापति, अजय प्रजापति, बुद्धि नारायण प्रजापति, शिवचरण प्रजापति, मनोरख प्रजापति एवं अरविंद प्रजापति ने आरोप लगाया कि टोला निवासी कामेश्वर प्रजापति ने जलमीनार पर अपना अधिकार जताते हुए आरी ब्लेड से पाइप काट दिया. पाइप कटते ही पूरे टोला की जलापूर्ति बाधित हो गयी और लोगों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा सरकारी योजना के तहत जलमीनार का निर्माण कराया गया था. पाइपलाइन के माध्यम से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति होती थी. पाइप कटने के बाद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आरोपित कामेश्वर प्रजापति ने कहा कि कुछ लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे उन्होंने पाइप काटा, लेकिन किसी को पानी लेने से नहीं रोका. मौके पर पहुंचे समाजसेवी प्रमोद यादव ने कटे हुए पाइप की मरम्मत कर जल्द जलापूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने प्रशासन और पेयजल विभाग से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola