नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन

रंका. रंका थाना क्षेत्र के पुरेगाड़ा गांव में सात दिन पहले आयी नयी नवेली दुल्हन ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, पुरेगाड़ा निवासी द्वारिका भुइयां के पुत्र रविंद्र भुइयां की शादी सात मई को मझिगांवा गांव के श्यामलाल राम की बेटी चंपा कुमारी (20 वर्ष) से हुई थी. आठ मई को रविंद्र भुइयां नयी नवेली पत्नी को लेकर घर पहुंचा था. शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पा रहा है. थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने कहा कि नवविवाहिता के पिता कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर जांच कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola