बाइपास सड़क में अंडर पास बनने पर ग्रामीणों में हर्ष
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jun 2024 9:49 PM
बाइपास सड़क में अंडर पास बनने पर ग्रामीणों में हर्ष
प्रखंड मुख्यालय में बन रहे फोर लेन बाइपास सड़क में मूर्ति टोला के समीप अंडरपास कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है. ग्रामीण महेंद्र प्रजापति, रमाकांत प्रजापति, सुमित्रा देवी, रानी देवी, सोनी देवी, सुषमा देवी, सुनैना देवी, अनीता देवी, गुड्डू पासवान, लालचंद प्रजापति, सुदामा प्रजापति, राजेंद्र यादव, बंशीधर यादव, चंदन यादव, मीरा देवी, संतोष यादव, मुकेश प्रजापति अकली देवी, बसवा देवी, कुलदीप प्रजापति, वासुदेव प्रजापति व प्रभा देवी सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जिप अध्यक्ष शांति देवी व झामुमो युवा जिला उपाध्यक्ष अनुज कुमार का इसमें अहम योगदान है. उन्होंने कहा कि बाईपास सड़क निर्माण में मूर्ति टोला के समीप अंडर पास अत्यंत जरूरी था. ग्रामीणों ने कहा कि मूर्ति टोला के समीप बाइपास निर्माण होने से उनका टोला दो भाग में बंटने से बच जायेगा. साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल व थाना भवन सहित अन्य जगहों पर जाने में काफी आसानी होगी. मालूम हो की ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग निदेशक को आवेदन देकर उक्त स्थल पर अंडरपास की स्वीकृति की मांग की थी. लेकिन लंबे समय तक निर्णय नहीं किये जाने के बाद ग्रामीणों ने उक्त बाईपास सड़क निर्माण कार्य रोक दिया था. इसके बाद जिप अध्यक्ष शांति देवी ने निर्माण कार्य स्थल पर उपस्थित एमजीएम कंपनी के अधिकारी विनोद कुमार सिंह व कमल हसन से ग्रामीणों की समस्या का निदान करने की बात कही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










