मतदाता सूची का सत्यापन 25 फरवरी से शुरू
Updated at : 24 Feb 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय के सभागार में नगर निकाय निर्वाचन के लिए एक अक्टूबर 2024 को अहर्ता तिथि मानते हुए तैयार मतदाता सूची को नगर पंचायत श्रीबंशीधर नगर अंतर्गत निर्धारित वार्डों व मतदान केंद्रवार मतदाता सूची तैयार करने के लिए गठित दल का प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
श्रीबंशीधर नगर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में नगर निकाय निर्वाचन के लिए एक अक्टूबर 2024 को अहर्ता तिथि मानते हुए तैयार मतदाता सूची को नगर पंचायत श्रीबंशीधर नगर अंतर्गत निर्धारित वार्डों व मतदान केंद्रवार मतदाता सूची तैयार करने के लिए गठित दल का प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में विधानसभा निर्वाचन के लिए तैयार मतदाता सूची को वार्ड वार विभाजित करने की कार्रवाई की गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार ने बताया कि 25 फरवरी 2025 से सभी कर्मी व प्रतिनियुक्त सुपरवाइजर वार्ड क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाता का सत्यापन करेंगे. यह कार्य तीन 3मार्च 2025 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे. इसके पश्चात 10.मार्च.2025को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. 11मार्च 2025 से 20 मार्च.2025 तक दावा आपत्ति की कार्रवाई की जायेगी. सभी कर्मी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस कार्य के दौरान किसी भी परिस्थिति में किसी मतदाता का नाम नहीं हटाया जायेगा तथा मतदाता जिस वार्ड में निवास करते हो, उसी वार्ड में उनके पूरे परिवार का नाम दर्ज किया जायेगा.कार्यशाला में प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड समन्वयक कौशल कुमार, नगर पंचायत सिटी मैनेजर रवि कुमार, प्रणय मंडिलवार, रोजगार सेवक बिरेंद्र कुमार यादव, मनीष कुमार चौबे, आनंद कुमार विश्वकर्मा, आलोक राज , जनसेवक विकास कुमार, कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, पर्यवेक्षक, बीएलओ उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




