एक पति-दो पत्नियां और सड़क पर महासंग्राम, पहली ने दूसरी बीवी को किया लहूलुहान

Updated at : 11 Apr 2026 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
Garhwa News

सड़क पर महासंग्राम में जुटीं दो महिलाएं. एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो

Garhwa News: गढ़वा के रंका क्षेत्र में एक पति की दो पत्नियों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला का सदर अस्पताल में इलाज जारी है. घटना से इलाके में सनसनी और पारिवारिक विवाद पर सवाल उठे हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जिले के रंका थाना क्षेत्र के भलुवानी गांव में एक ही पति की दो पत्नियों के बीच सड़क पर महासंग्राम छिड़ गया. इस घटना में पहली बीवी ने दूसरी बीवी को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया. गंभीर रूप से घायल होने के बाद दूसरी बीवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों बीवियों का महासंग्राम पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

पति की दो पत्नियों के बीच पुराना विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के भलुवानी गांव के निवासी लाल बहादुर सिंह की दो पत्नियां हैं. इन दोनों पत्नियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. पहली पत्नी नीतू देवी भलुवानी गांव में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी प्रभावती देवी गढ़वा शहर के नहर चौक स्थित किराए के मकान में रहती है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी, लेकिन शनिवार को यह विवाद महासंग्राम का रूप ले बैठा.

रास्ते में रोककर किया हमला

बताया जा रहा है कि शनिवार को प्रभावती देवी नहर चौक से अपने ससुराल भलुवानी जा रही थी. इसी दौरान भल पहाड़ी मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठी नीतू देवी ने उसे रास्ते में ही रोक लिया और हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से प्रभावती संभल भी नहीं पाई और नीतू देवी ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. सड़क पर ही दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसे देखकर आसपास के लोग दंग रह गए.

गंभीर रूप से घायल हुई दूसरी पत्नी

इस मारपीट में प्रभावती देवी बुरी तरह घायल हो गईं. उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. हालांकि, स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए किसी तरह दोनों महिलाओं के बीच चल रहे महासंग्राम को शांत कराया और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पहले उन्हें रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गढ़वा के सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

एंबुलेंस से पहुंचाया गया सदर अस्पताल

प्राथमिक इलाज के बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से प्रभावती देवी को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद के भगौड़ा अपराधी प्रिंस खान को कोर्ट में करना होगा सरेंडर, पुलिस ने घर पर चिपकाया इश्तेहार

इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. सड़क पर इस तरह की मारपीट और पारिवारिक विवाद का हिंसक रूप लेना लोगों को हैरान कर रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया जाता, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी.

इसे भी पढ़ें: रांची के दिवाकर को मिली नई जिंदगी, जटिल ऑपरेशन में डॉक्टरों को मिली बड़ी सफलता

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola