शराब पीकर हंगामा करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा

Updated:
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा

शराब पीकर हंगामा करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा

विज्ञापन

तीन कर्मियों ने गुरुवार को केतार प्रखंड कार्यालय में में किया था हंगामा प्रतिनिधि, केतार प्रखंड कार्यालय परिसर में शराब पीकर हंगामा करने के मामले में राजस्व उप निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, जनसेवक नीरज कुमार सिंह एवं अनुसेवक जितेंद्र उरांव के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने तीनों कर्मियों पर सख्त कार्रवाई के लिए उपायुक्त गढ़वा को अनुशंसा भेजी है. शुक्रवार को केतार प्रखंड कार्यालय में शराब पी कर्मियों ने किया हंगामा शीर्षक से प्रभात खबर में प्रमुखता से छपी खबर के बाद विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार, प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी एवं जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद ने भी उपायुक्त को प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी. इधर प्रशासन द्वार संबंधित कर्मियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर बीडीओ ने कार्रवाई की अनुशंसा की है. इधर, ग्रामीण रवि कुमार ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाया, तो संबंधित कर्मियों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. साथ ही गुरुवार की देर रात राजस्व उप निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी व जनसेवक नीरज कुमार सिंह ने उन्हें बार-बार फोन कर जान से मारने दी. इस संबंध में पीड़ित रवि कुमार ने केतार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola