योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीडीसी

समाहरणालय में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

विज्ञापन

समाहरणालय में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

प्रतिनिधि, गढ़वा समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीडीसी ने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की प्रगति, वहां पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गयी. डीडीसी ने पोषण वाटिका के निर्माण और पोषण ट्रैकर ऐप में नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. इसके अलावा पीएम जन-मन के तहत स्वीकृत केंद्रों के संचालन और सेविका-सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया की भी जानकारी ली गयी .बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आपार व आभा आइडी, शक्ति सदन, वन स्टॉप सेंटर और पालना योजना के प्रभावी संचालन पर भी चर्चा हुई. इस दौरान डीडीसी ने उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बच्चों, किशोरों और महिलाओं को स्वस्थ व सशक्त बनाने की शपथ दिलायी. बैठक में मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, गढ़वा व रंका की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं और कार्यालय कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola