राशि लेकर आवास नहीं बनाने पर दो वारंटी गिरफ्तार
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 27 May 2026 9:24 PM
राशि लेकर आवास नहीं बनाने पर दो वारंटी गिरफ्तार
मझिआंव : मझिआंव थाना क्षेत्र की बोदरा पंचायत के गोपालपुर गांव से पुलिस ने राशि लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण नहीं कराने के मामले में दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में 58 वर्षीय भूलू रजवार व 47 वर्षीय रघु रजवार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दोनों को राशि मिल गयी थी, जिसके बावजूद निर्धारित समय सीमा तक आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया. मामले को लेकर आवास निर्माण की प्रगति रिपोर्ट की जांच की गयी. जांचोपरांत प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की. जिसमें दोनों लाभुक डिफाल्टर घोषित किये गये. इसके बाद न्यायालय से दोनों वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वारंट जारी हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










