साइकिल के लिए छात्रों से वसूले दो-तीन सौ रु

साइकिल के लिए छात्रों से वसूले दो-तीन सौ रु
श्री बंशीधर नगर. सगमा में छात्रों को मिलने वाली सरकारी साइकिल के लिए उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं. इसका खुलासा सगमा प्रखंड कार्यालय से साइकिल लेकर लौट रहे छात्रों ने किया. गुरुवार के दिन दुसैया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र प्रखंड कार्यालय से साइकिल लेकर घर जा रहे थे. सगमा प्रखंड कार्यालय मोड़ के पास इन छात्रों ने पत्रकारों को बताया कि वे सभी उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुसैया के वर्ग आठ में पढ़ते है. छात्रा अनिता कुमारी, गुलाम सरवर, हजरत अंसारी, धर्मजीत कुमार तथा जहरून खातून ने बताया कि साइकिल के लिे प्रधानाध्यापक पंकज कुमार राय ने उनसे दो सौ से तीन सौ रुपये लिये हैं. इसके बाद ही उनलोगों को साइकिल मिली है. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने बताया कि साइकिल मुफ्त दी जानी है. इसमें किसी प्रकार की वसूली गलत है. इसकी सूचना अभी मिली है. जांच कर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कैशर राजा ने कहा कि जांचोंपरांत दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. जबकि इस संबंध में हेडमास्टर पंकज कुमार राय से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि साइकिल में पैसा लेने का आरोप पूरी तरह से गलत और निराधार है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




