ePaper

बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल

Updated at : 24 Nov 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल

बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल

विज्ञापन

गढ़वा. रमना थाना क्षेत्र के बुल्का गांव निवासी चंद्र मोहन यादव का पुत्र विनोद कुमार यादव एवं जीवन भुइयां का पुत्र परमेश्वर भुइयां बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. परमेश्वर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया गया कि विनोद व परमेश्वर किसी काम से साथ गये थे. वापस लौटने के क्रम में सिलीदाग स्थित झुरा टोला के पास एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने घायलों को रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने परमेश्वर को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस के मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गढ़वा सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola