मारपीट में दो लोग घायल, केस दर्ज

मारपीट में दो लोग घायल, केस दर्ज
गढ़वा. रमना थाना क्षेत्र के हरादाग कला गांव के दिनेश कुमार चौधरी व अर्जुन कुमार चौधरी शुक्रवार को मारपीट की घटना में घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल दिनेश के पिता उमेश चौधरी ने बताया कि सोमवार को हरादाग बाजार में दिनेश किसी काम से जा रहा था. इसी दौरान उसके आंख में धूल पड़ गया, जिसके कारण वह बाजार में खड़ी एक बाइक के शीशे में अपनी आंख को देख रहा था. इसी दौरान में कुछ लोग वहां पहुंच गये और उसके साथ मारपीट की. इसकी जानकी उसने फोन कर अपने पिता को दी. इसके बाद पिता वहां पहुंचक उसे बचाकर घर लेकर आये. वहीं शुक्रवार गोंडा गांव के गौतम कुमार प्रजापति, बिट्टू प्रजापति सहित अज्ञात लोगों दिनेश के साथ फिर से मारपीट की. बीच बचाव करने के दौरान अर्जुन को भी पीटकर घायल कर दिया गया. इस संबंध में घायलों के परिजनों ने रमना थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




