नयी सड़क पर ट्रैक्टर चढ़ा दी, संवेदक व ट्रैक्टर चालक में तकरार

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
नयी सड़क पर ट्रैक्टर चढ़ा दी, संवेदक व ट्रैक्टर चालक में तकरार

नयी सड़क पर ट्रैक्टर चढ़ा दी, संवेदक व ट्रैक्टर चालक में तकरार

विज्ञापन

भवनाथपुर.भवनाथपुर कांडी सड़क निर्माण कार्य करा रहे संवेदक पर कैलान गांव निवासी अरुण यादव ने जान से मारने की मंशा से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने को आवेदन दिया है. भवनाथपुर से कैलान होते हुए कांडी तक सड़क कालीकरण का कार्य चल रहा है. मंगलवार को कैलान में निर्माण कार्य चल रहा था. इसी बीच कैलान गांव निवासी अरुण यादव ने ईंट लदा ट्रैक्टर सड़क पर चढ़ा दिया. इससे नाराज संवेदक ने उसे डांट फटकार लगायी. जबकि अरुण यादव का आरोप है कि संवेदक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया. इधर अरुण ने गाली-गलौज व मारपीट करने की सूचना गांव वालों को दी. सुचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गये और सड़क निर्माण कार्य बंद करा दिया. ग्रामीणों के पहुंचने से पूर्व संवेदक वहां से चला गया था. संवेदक से माफी मंगवाने की मांग : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची व मामले को सुलझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण संवेदक से सबके सामने माफी मंगवाने पर अड़े थे. वहीं संवेदक ने सामूहिक रूप से माफी मांगने से इनकार कर दिया.

संवेदक ने कहा-एसपी से शिकायत करेंगे : इससे अरुण यादव ने नाराज होकर संवेदक के विरुद्ध थाना को आवेदन दिया. इधर संवेदक ने कहा कि कुछ लोग सड़क निर्माण कार्य में रंगदारी की मांग कर रहे थे. उनके विरुद्ध एसपी से लिखित शिकायत करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola