तीन नाबालिग 24 घंटे से लापता, सनहा दर्ज

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
तीन नाबालिग 24 घंटे से लापता, सनहा दर्ज

तीन नाबालिग 24 घंटे से लापता, सनहा दर्ज

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर.

थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबाट टोला के तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने को सूचना है. तीनों की उम्र 12 से 13 वर्ष के बीच बतायी जा रही है. परिजनों ने इसकी सूचना थाने को भी दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. लापता होने वाले बच्चों में तनवीर आलम का पुत्र जीशान रजा, आरिफ आलम का पुत्र हैप्पी आलम और राकेश कुमार का पुत्र रोशन कुमार शामिल हैं. तनवीर ने बताया कि गत 18 अप्रैल की शाम सात बजे जिशान रजा अपने दोस्त हैप्पी आलम के घर मिलने गया था, वहां से हैप्पी के साथ रौशन के घर चला गया. इसके बाद काफी देर तक घर नहीं आया, तो वे लोग खोजबीन करने लगे. जीशान और रोशन के घर भी पता करने गये. वहां मालूम हुआ की उक्त दोनों दोस्त भी घर नहीं आये हैं. रात हो जाने के कारण जब उनका बेटा घर नही आया, तो वे उसके दोस्त के यहां खोजने गये. तब पता चला कि उसके उक्त दोनों दोस्त भी घर पर नही हैं. काफी खोजबीन के बाद भी तीनों का पता नहीं चल सका है.

खोजबीन की जा रही है : थाना प्रभारी आदित्य नायक ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर सनहा दर्ज कर लिया है. सभी संभावित जगहों पर खोजबीन की जा रही है. शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola