इस सप्ताह गढ़वा के साहित्यकारों होंगे मेहमान

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
इस सप्ताह गढ़वा के साहित्यकारों होंगे मेहमान

इस सप्ताह गढ़वा के साहित्यकारों होंगे मेहमान

विज्ञापन

गढ़वा.

सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने एक घंटे के साप्ताहिक कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में इस बार अनुमंडल क्षेत्र के साहित्यकारों को बुधवार को अपने यहां कॉफी पर आमंत्रित किया है. उन्होंने कहा कि गढ़वा क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों को समृद्ध करने के प्रयास की आवश्यकता है. हो सकता है यहां अच्छे लेखक, कवि, शायर एवं अन्य विधाओं के साहित्य-साधक मौजूद हों. किंतु उन्हें एक बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए प्रशासन के स्तर से क्या मदद हो सकती है. इस बारे में भी एक अनौपचारिक संवाद बहुत आवश्यक है. इसलिए इस बार के कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम में यहां के साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है. इस संवाद के दौरान साहित्यकारों की निजी समस्याओं को सुनने के अलावा गढ़वा क्षेत्र के विकास के लिए उनसे सुझाव भी लिये जाएंगे. तदनुरूप उन पर आवश्यक पहल भी की जायेगी. अनुमंडल पदाधिकारी ने गढ़वा क्षेत्र के इच्छुक कवि/कवयित्री, लेखक/लेखिका, शायर, कहानीकार व उपन्यासकार से अनुरोध किया है कि वे इस एक घंटे के अनौपचारिक संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समय निकाल कर बुधवार 16 अप्रैल को 11:00 बजे सदर अनुमंडल कार्यालय जरूर पधारें.

अब तक हुए 19 कार्यक्रम : एसडीओ ने बताया कि यह साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम शुरू हुए पांचवा महीना चल रहा है. अब तक समाज के विभिन्न वर्गों के साथ ऐसे 19 कार्यक्रम आयोजित किया जा चुके हैं. इन कॉफी संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक सैकड़ों लोगों की समस्याओं का निस्तारण भी किया जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola