जंगल में आग लगी, बुझाने का प्रयास

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
जंगल में आग लगी, बुझाने का प्रयास

जंगल में आग लगी, बुझाने का प्रयास

विज्ञापन

हरिहरपुर

. गढ़वा उत्तरी वन क्षेत्र के भवनाथपुर वन क्षेत्र अंतर्गत कैलान वाया कांडी मुख्य सड़क के समीप कैलान ईमलिया ढोंढा के पास जंगल में आग लग गयी है. तेज हवा की वजह से आग तेजी से फैल रही है. इस संबंध में उस रास्ते से जा रहे राहगीरों ने बताया कि समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया गया, तो पूरा जंगल बर्बाद हो जायेगा. सूचना मिलने के बाद भवनाथपुर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गयी है. बताया गया कि लगभग 60 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया है. लेकिन इस बीच आग की चपेट में आने से काफी संख्या में पेड़-पौधे जल कर नष्ट हो चुके हैं. विदित हो कि महुआ चुनने के लिए लोग वहां सफाई के उद्देश्य से पत्तियां जलाने के लिए आग लगाते हैं. वही आग धीरे-धीरे जंगल में फैल जाती है. यह स्थिति हर वर्ष जंगल में उत्पन्न होती है. इससे जंगल बर्बाद होने के साथ ही जंगल में रह रहे जानवर व अन्य छोटे प्राणियों को जान बचाना मुश्किल हो जाता है. इससे जंगल व जानवरों दोनों को नुकसान हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola