विद्यालय स्तर पर अनुपालन के लिए है जिला स्तरीय शुल्क समिति

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
विद्यालय स्तर पर अनुपालन के लिए है जिला स्तरीय शुल्क समिति

विद्यालय स्तर पर अनुपालन के लिए है जिला स्तरीय शुल्क समिति

विज्ञापन

गढ़वा.

उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय शुल्क समिति के गठन को लेकर बैठक हुई. साथ ही मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी के लिए बैठक कर इसकी समीक्षा की गयी. कहा गया कि समिति के गठन के लिए झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम-2017 के आलोक में सरकार द्वारा निजी विद्यालयों द्वारा लगाये गये शुल्क को विनियमित करने के लिए प्रत्येक विद्यालय स्तर पर फीस समिति तथा निर्धारित शुल्क के विरुद्ध विद्यालय स्तरीय शुल्क समितियां प्रबंधन द्वारा बनायी गयी हैं. इसका अनुपालन करने के लिए जिला स्तरीय शुल्क समिति गठित की गयी है. इस समिति में उपायुक्त अध्यक्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी पदेन सचिव तथा सदस्य के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, सनदी लेखाकार, निजी विद्यालयों के दो प्राचार्य, दो माता-पिता समिति द्वारा नामित सदस्य तथा संबंधित क्षेत्र के सांसद एवं विधायक शामिल हैं. बैठक में योजना अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी के लिए भी समीक्षा की गयी. इसमें विद्यालयों द्वारा एसएमएस के माध्यम से मध्याह्न भोजन संचालन की सूचना उपलब्ध कराने, मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रखंड वार खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की गयी.

उपस्थित लोग : बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चिनिया, रमना एवं रमकंडा समेत शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola