प्रधानमंत्री की नयी खेल नीति से बदलेगी तसवीर : शैलेंद्र पाठक

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की नयी खेल नीति से बदलेगी तसवीर : शैलेंद्र पाठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में स्वीकृत नयी खेल नीति को लेकर गढ़वा जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय रेफरी शैलेंद्र पाठक ने इसे ऐतिहासिक और खेल क्रांति का आधार बताया है

विज्ञापन

गढ़वा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में स्वीकृत नयी खेल नीति को लेकर गढ़वा जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय रेफरी शैलेंद्र पाठक ने इसे ऐतिहासिक और खेल क्रांति का आधार बताया है. बुधवार को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि यह नीति 2032 यूथ ओलंपिक और 2036 ओलंपिक गेम्स की भारत में मेजबानी की दिशा में बेहद सकारात्मक और दूरदर्शी कदम है. स्कूल और गांव स्तर तक पहुंच होगी निर्णायक श्री पाठक ने कहा कि नयी खेल नीति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह ग्रासरूट लेवल, यानी गांवों और स्कूलों तक खेलों की पहुंच बनाने पर ज़ोर देती है. अगर यह नीति सही मायनों में दूर-दराज के ग्रामीण स्कूलों तक लागू होती है, तो निश्चित रूप से भारत खेलों में वैश्विक स्तर पर अपनी बादशाहत स्थापित कर सकता है. ओलिंपिक पदकों की कमी पर जतायी चिंता उन्होंने कहा, हर बार जब ओलिंपिक या अन्य बड़े खेल आयोजनों में भारत भाग लेता है, हम पदकों के लिए तरसते हैं. कुछ गिने-चुने खेलों को छोड़ दें, तो हमारा प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहता है. प्रधानमंत्री ने जो आज ऐतिहासिक घोषणा की है, वह अगर ईमानदारी से धरातल पर उतारी जाती है, तो यह देश में खेल क्रांति ला सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola