शिवा विद्यापीठ पब्लिक स्कूल का हुआ उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
शिवा विद्यापीठ पब्लिक स्कूल का हुआ उद्घाटन

शिवा विद्यापीठ पब्लिक स्कूल का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन

कांडी. प्रखंड की खुटहेरिया पंचायत के गोसांग नहर चौक के पास शुक्रवार को शिवा विद्यापीठ पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया. यहा स्कूल इंग्लिश मीडियम है. स्कूल का उद्घाटन मुख्य अतिथि महंत महानंद पूरी, विधायक प्रतिनिधि अतीस कुमार सिंह व पंडित मुरलीधर मिश्र ने संयूक्त रूप से किया. मौके पर महंत महानंद पूरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के विद्यालय के खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा प्राप्त होगी और बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी. स्कूल की डायरेक्टर प्रियंका पूरी ने बताया कि वर्तमान में इस स्कूल में नर्सरी से कक्षा पांच तक की पढ़ाई होगी. विद्यालय में 14 जनवरी से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अतीस कुमार सिंह, पंडित मुरलीधर मिश्र, सुदर्शन तिवारी, शंभू नाथ सिंह, राम जन्म पांडेय, गोरख सिंह, शिव प्रसाद गुप्ता, डॉ शैलेंद्र कुमार, पारसनाथ सिंह, महेंद्र प्रसाद, झुना सिंह, अखिलेश भारती, डोमन सिंह, राजगृही प्रसाद, अनूप सिंह, राम स्वारथ राम, रामाश्री पूरी, प्रदीप भारती आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola