लोगों की समस्याओं-शिकायतों का त्वरित समाधान है उद्देश्य

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
लोगों की समस्याओं-शिकायतों का त्वरित समाधान है उद्देश्य

लोगों की समस्याओं-शिकायतों का त्वरित समाधान है उद्देश्य

विज्ञापन

गढ़वा.

गढ़वा जिले के तीनों अनुमंडलों में बुधवार को पुलिस विभाग की ओर से जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गढ़वा में शहीद नीलांबर नगर भवन, श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में एसडीपीओ कार्यालय एवं रंका अनुमंडल में रंका थाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान गढ़वा अनुमंडल में 45, श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में 39 एवं रंका अनुमंडल में 31, कुल 115 लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया. इनमें से 36 मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन किया गया. इसके पूर्व गढ़वा में नीलांबर नगर भवन में आयोजित अनुमंडल स्तरीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक वाइएस रमेश, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, एसडीपीओ नीरज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, इंस्पेक्टर सह गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार एवं इंस्पेक्टर सुनील तिवारी ने किया. मौके पर डीआइजी ने कहा कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पूरे राज्य में एक साथ जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू होकर उसका त्वरित समाधान करना है. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याओं को लेकर इस कार्यक्रम में आवेदन दें. उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा.

अन्य विभागों के भी कई मामलों का ऑन स्पॉट समाधान : पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित मामले का त्वरित समाधान किया जा रहा है. जबकि दूसरे विभागों के मामले को संबंधित विभाग को भेज कर उसके त्वरित समाधान कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहते हैं. इससे पुलिस विभाग के अलावा अन्य विभागों के भी कई मामलों का ऑन स्पॉट समाधान हो रहा है. कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र के बाद गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, बीडीओ कुमार नरेंद्र नारायण, अंचल अधिकारी सफी आलम भी पहुंचे और लोगों की शिकायतें सुनी.

उपस्थित लोग : माैके पर मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत, बरडीहा थाना प्रभारी आरके सिंह, गढ़वा महिला थाना प्रभारी अलिशा कुमारी समेत गढ़वा अनुमंडल के विभिन्न थाना व ओपी प्रभारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola