ePaper

अवैध अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर करें कार्रवाई : डीसी

Updated at : 17 Apr 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर करें कार्रवाई : डीसी

अवैध अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर करें कार्रवाई : डीस

विज्ञापन

गढ़वा. उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सिविल सर्जन गढ़वा डॉ अशोक कुमार ने पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से संक्षिप्त जानकारी दी. इस दौरान मुख्य रूप से गढ़वा जिले में सेक्स रेशियो, अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड क्लिनिक, पिछले बैठक में लिये गये निर्णय का अनुपालन, नये अल्ट्रासाउंड केंद्र के लिए प्राप्त आवेदन एवं रिन्यूअल को लेकर कमेटी ने विचार विमर्श किया. उपायुक्त ने गढ़वा जिले में अनधिकृत रूप से बिना लाइसेंस के संचालित क्लिनिक के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया. बैठक में क्लिनिक के लाइसेंस के लिए आये आवेदन की भी जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने सभी आवश्यक दस्तावेज एवं पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत अर्हता रखनेवालों को ही लाइसेंस निर्गत करने का निर्देश दिया. बैठक में वैसे अल्ट्रासाउंड सेंटर जिनके लाइसेंस की अवधि पूर्ण हो गयी है, उन्हें लाइसेंस रिन्यूअल के लिये आवेदन करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि बिना लाइसेंस रिन्यूअल के अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन न हो, यह सुनिश्चित कराया जाये. केंद्र के बाहर डॉक्टर का नाम, मोबाइल नंबर एवं फोटो लगाना अनिवार्य बैठक में सिविल सर्जन ने पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत नियमों में हुए कुछ बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि नये नियम के अनुसार केंद्र के बाहर डॉक्टर का नाम, मोबाइल नंबर एवं फोटो लगवाना अनिवार्य है. साथ ही केंद्र के बाहर यहां लिंग परीक्षण नहीं होता है- से संबंधित एक बोर्ड लगाना भी जरूरी है. उपायुक्त ने वैसे केंद्र जो नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे, उन्हें दो बार नोटिस देते हुए अविलंब सील करने को कहा गय. सिविल सर्जन ने गढ़वा जिले में अब तक कुल 14 अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्राथमिकी दर्ज करने एवं सील करने की जानकारी दी. मौके पर एकीकृत रोग निगरानी परियोजना व एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफ़ॉर्म की भी बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इसके तहत मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू जैसी बीमारियों के होने का कारण एवं इसके निराकरण पर चर्चा हुई. वहीं इनकी रोकथाम, इलाज व बचाव के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उपस्थित लोग: बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, डीडीएम सुजीत कुमार मुंडा एवं अन्य संबंधित विभागों के चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola