अवैध बालू उत्खनन वाले इलाके का औचक निरीक्षण

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
अवैध बालू उत्खनन वाले इलाके का औचक निरीक्षण

अवैध बालू उत्खनन वाले इलाके का औचक निरीक्षण

विज्ञापन

गढ़वा.

गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मीडिया में आयी रिपोर्ट पर संज्ञान लेकर डंडई तथा मेराल क्षेत्र के बालू उत्खनन संबंधी संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बालू घाटों के अलावा अवैध रूप से उत्खनन वाले संभावित इलाकों का दौरा कर न केवल महत्वपूर्ण स्थानीय जानकारियां जुटायीं बल्कि इन जानकारियों के आलोक में संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने भ्रमण के क्रम में कई जगह बड़ी मात्रा में डंप किये बालू के ढेर भी पाये. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी को सूचित करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि वह ऐसे अवैध डंपिंग स्थलों परे बालू की जांच कर सीओ और थाना प्रभारी से समन्वय बनाकर उसे जब्त करें. भ्रमण के क्रम में बालू के अवैध उत्खनन में संलिप्त मिले ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चालकों पर कार्रवाई का भी निर्देश एसडीओ ने दिया है. उन्होंने कहा कि उपायुक्त शेखर जमुआर के नेतृत्व में जिला खनन टास्क फोर्स नियमित रूप से अवैध खनन के मामलों पर निगरानी रखे है, इसलिए अवैध खनन की शिकायतें प्राप्त होने पर लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में शिकायतें मिलने पर शुक्रवार को उन्होंने सरस्वतिया, दानरो व यूरिया नदी के तटीय क्षेत्रों का दौरा किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola