मादक पदार्थों पलर रोक लगे : उपायुक्त

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
मादक पदार्थों पलर रोक लगे : उपायुक्त

मादक पदार्थों पलर रोक लगे : उपायुक्त

विज्ञापन

गढ़वा. समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में नारकोड कमेटी से संबंधित बैठक की गयी. इसमें पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय समेत अन्य संबंधित सदस्यों ने हिस्सा लिया. बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम तथा विभिन्न स्तर पर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने के लिए सदस्यों को निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने अफीम एवं गांजा की खेती को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को पैनी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया एवं किसी प्रकार की सूचना पर अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया गया. जिला ड्रग इंस्पेक्टर गढ़वा को निर्देश दिया गया कि बिना डॉक्टर की पर्ची के कफ सीरप एवं नशीली दवाओं की बिक्री न हो एवं समय-समय पर दवा दुकानों के स्टॉक की जांच करें. पुलिस विभाग से समन्वय बनाते हुए आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करने का भी निर्देश दिया गया. स्कूलों एवं कॉलेजों में चलायें अभियान : जिले के सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में नशा निरोधक जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाने का भी निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मादक पदार्थों की खेती की सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत संबंधित लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जायेगी. उपस्थित लोग : बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा रवीश राज सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) यशोधरा व सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार समेत कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola