ePaper

बिना चिकित्सक की पर्ची के दुकानदार दवा न दे, अन्यथा कार्रवाई

Updated at : 26 Apr 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
बिना चिकित्सक की पर्ची के दुकानदार दवा न दे, अन्यथा कार्रवाई

बिना चिकित्सक की पर्ची के दुकानदार दवा न दे, अन्यथा कार्रवाई

विज्ञापन

गढ़वा.

उपायुक्त शेखर जमुआर ने जिले में नशीली दवा की बिक्री पर रोकथाम को लेकर जिले के सभी दवा व्यवसायियों के साथ एक बैठक की. स्थानीय नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में आयोजित इस बैठक में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित थे. बैठक में गढ़वा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्यों के साथ चर्चा कर नशीली दवा की रोकथाम का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने बताया कि इसे लेकर राज्य स्तर पर गृह सचिव झारखंड सरकार रांची की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन समिति की बैठक हुई है. उसमें लिए गये निर्णयों का जिला स्तर पर अनुपालन करना है. उन्होंने जिले के सभी केमिस्टों से कहा कि उन दवाओं की बिक्री बिल्कुल न करें, जिनका उपयोग नशे के रूप में किया जाता हो. ऐसी दवाओं की बिक्री सही तरीके से जांच के बाद व डॉक्टर की पर्ची देखकर ही करें. अगर कोई गलत दवाओं की बिक्री करते पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी. बैठक में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं उपस्थित सभी ड्रग केमिस्टों ने अपनी तरफ से नियम संगत कार्य करने का आश्वासन दिया.

बैठक में एसडीओ सदर संजय कुमार, एसडीओ श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, एसडीओ रंका रुद्र प्रताप, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष अद्याशंकर पांडेय, सचिव नंदकिशोर श्रीवास्तव व डॉ मुरली प्रसाद गुप्ता सहित जिले भर से काफी संख्या में दवा व्यवसायी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन संतोष दुबे ने किया.

सभी एसडीओ को अभियान चलाने का निर्देश : उपायुक्त ने जिले के तीनों एसडीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को नशे की लत से बचाने एवं नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश दिये. उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर गढ़वा को पूरे जिले में योजनाबद्ध तरीके से दवा दुकानों में सघन जांच अभियान चलाने एवं वैसी दवाएं जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है, उनपर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. इन दवाओं की बिक्री व स्टॉक से संबंधित प्रतिवेदन नियमित रूप से ससमय जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर डीसी ने जिला अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों में रात्रि के समय असामाजिक तत्वों, युवाओं आदि के नशे का प्रयोग करने पर विशेष संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने आवश्यकता अनुसार वैसे सभी सार्वजनिक स्थलों अन्य स्थलों पर निगरानी व पर्याप्त लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में भी निर्देश दिये.

सभी विभाग पूरी जिम्मेवारी से कार्य करें : एसपीबैठक के दौरान एसपी दीपक कुमार पांडेय ने गढ़वा जिले को नशा मुक्त बनाने एवं युवाओं को नशे से बचाने को लेकर सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करने, रोस्टर तैयार करने तथा रोस्टर के आधार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola