गढ़वा के शैलेंद्र अवर सचिव व आलोक संयुक्त सचिव बने

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
गढ़वा के शैलेंद्र अवर सचिव व आलोक संयुक्त सचिव बने

गढ़वा के शैलेंद्र अवर सचिव व आलोक संयुक्त सचिव बने

विज्ञापन

गढ़वा. रविवार को रांची के नामकुम स्थित आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में झारखंड ओलिंपिक संघ की वार्षिक आमसभा सह चुनाव का आयोजन हुआ. इसमें वर्ष 2025 से 2029 तक के कार्यकाल के लिए संघ के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया. गढ़वा जिले के लिए यह दिन महत्वपूर्ण रहा, जब शैलेंद्र पाठक को अवर सचिव और आलोक मिश्रा को संयुक्त सचिव पद के लिए निर्विरोध चुना गया. यह पहला मौका था जब झारखंड ओलिंपिक संघ का चुनाव बिना किसी गुटबाजी के शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ. इस बार लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे दूसरे गुट के भोलानाथ सिंह ने भी डॉ मधुकांत पाठक के नेतृत्व में शामिल होकर एकजुटता का परिचय दिया. परिणाम स्वरूप आरके आनंद को अध्यक्ष, डॉ मधुकांत पाठक को महासचिव और भोलानाथ सिंह को वरीय उपाध्यक्ष चुना गया. इस समन्वय और एकता को झारखंड खेल जगत के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जो राज्य में खेलों के समग्र विकास की दिशा में एक नई शुरुआत मानी जा रही है. गढ़वा जिले के शैलेन्द्र पाठक और आलोक मिश्रा के महत्वपूर्ण पदों पर निर्विरोध चयन से जिले में उत्साह और गर्व का माहौल है. जिला खेल संघ के सदस्यों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने दोनों को बधाइयाँ दीं. लोगों ने दी बधाई : संरक्षक अमृत शुक्ला, राकेश पाल, अनिता दत्त, रेखा चौबे, उदय नारायण तिवारी, डॉ. उमेश सहाय, मदन प्रसाद केसरी, ओमप्रकाश तिवारी, विजय कुमार केसरी, अरविंद कुमार, जगन्नाथ राम, राघवेंद्र नारायण सिंह (सचिव, गढ़वा जिला क्रिकेट संघ), आनंद प्रकाश दुबे, केके यादव, रामप्रवेश तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, चंद्र बहादुर सिंह, किशोर कुणाल, नवनीत कुमार, नवीन पाठक, सत्येंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल व उपेंद्र राम सहित अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola