संत रैदास ने असमानता दूर करने का किया था प्रयास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2025 9:00 PM
संत रैदास ने असमानता दूर करने का किया था प्रयास
डंडई. डंडई प्रखंड करके गांव में जागृति युवा विकास मंच व रैदास समाज विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में आंबेडकर चौक के समीप संत शिरोमणी रैदास जी की प्रतिमा आवरण सह जयंती समारोह का आयोजन किया. इसके पूर्व शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा करके गांव के विभिन्न टोला व मोहल्ला में हुई. इस दौरान बड़ी संख्या महिला व पुरुष शोभा यात्रा में शामिल हुए. इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य ताहिर अंसारी, मुखिया विंदा देवी, बीडीसी मनीष चौधरी व पूर्व मुखिया सह समाजसेवी कन्हैया प्रजापति सहित अन्य लोगों ने संत गुरु रैदासजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इसका अनावरण किया. मौके पर ताहिर अंसारी ने कहा कि संत रैदास ने हमेशा समाज में फैली असमानता दूर करने का प्रयास किया. पूर्व मुखिया सह समाजसेवी कन्हैया प्रजापति ने कहा कि आज हम लोग वैसे संत की जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया. वहीं उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वास को दूर करने का काम किया. आज उनकी जीवनी से लोगों को सीख लेने की जरूरत है. इन्होंने भी किया संबोधित : कार्यक्रम को मुखिया प्रतिनिधि ललन चौधरी, बीडीसी मनीष चौधरी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, रमना मुखिया रामचंद्र राम, रामप्रसाद राम, रणधीर सिंह, शोभनाथ चौधरी, सूर्यदेव चौधरी, नवी शेख सहित अन्य लोगों ने किया. इसके बाद बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कलाकारों ने एक से बढ़ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया विंदा देवी ने की व संचालन उपेंद्र कुमार ने किया. उपस्थित लोग : मौके पर गढ़वा पूर्व प्रमुख तेतरी देवी, मनोज प्रजापति, रामाधार राम, मंदिस राम, अरविंद कुमार, विनोद कुमार, मंच के अध्यक्ष कमलेश कुमार, सचिव जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार रवि, सदस्य उत्तम कुमार, रामरक्षा राम व राजू रंजन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










