ePaper

सहियाओं ने वसूली मामले की जांच प्रक्रिया पर उठाये सवाल

Updated at : 13 Sep 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
सहियाओं ने वसूली मामले की जांच प्रक्रिया पर उठाये सवाल

सहियाओं ने साथ सहिया पर लगाया था अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन

सहियाओं ने साथ सहिया पर लगाया था अवैध वसूली का आरोप मुकेश तिवारी, रमकंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका के अधीन तीन कलस्टर रमकंडा, बिश्रामपुर और दुधवल की सहियाओं ने ग्रेडिंग समेत अन्य कार्यों के एवज में अवैध वसूली की शिकायत उपायुक्त से की थी. शिकायत में सहिया साथी सीमा गुप्ता, पूनम देवी और उषा देवी पर पैसे लेने का आरोप लगाया गया था. शिकायत के बाद डीसी ने जांच का आदेश दिया. इसके तहत रंका बीडीओ शुभम बेला टोपनो ने बिश्रामपुर और दुधवल की सहियाओं से पूछताछ कर जांच पूरी कर ली. वहीं रमकंडा प्रखंड की सहियाओं से पूछताछ के साथ बीडीओ संजय कोनगाड़ी ने उनकी कार्यप्रणाली की जांच के लिए ग्रामसभा की तिथि तय कर दी. यहीं से सवाल उठने लगे हैं. सहियाओं का कहना है कि शिकायत पैसे की वसूली को लेकर थी, तो फिर सिर्फ रमकंडा में ग्रामसभा कर कार्यप्रणाली की जांच क्यों की जा रही है, जबकि बिश्रामपुर और दुधवल में ऐसा नहीं हुआ. सहियाओं ने बीडीओ पर आरोप लगाया कि वे सहिया साथी को बचाने और शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दिन होगा ग्रामसभा का आयोजन बीडीओ की ओर से जारी किये गये पत्र के अनुसार 18 सितंबर को रमकंडा, 19 को रक्सी, 20 को मंगराही, 23 को मुरली, 24 को दाहो, 25 को रोहडा, 26 को केरवा व 27 को कुट्टी गांव में ग्रामसभा का होगा आयोडन. अपने तरीके से कर रहा हूं जांच : बीडीओ इस संबंध में बीडीओ संजय कोनगाड़ी ने कहा कि किसने कैसे जांच की, इससे मुझे कोई मतलब नहीं है. मैं अपने क्षेत्र के मामलों की जांच अपने तरीके से कर रहा हूं. ग्रामसभा कर शिकायतकर्ता सहियाओं पर दबाव बनाने के आरोपों को उन्होंने खारिज किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola