रांची लाठीचार्ज की गूंज रंका तक, BJP ने चेकनाका पर लगाया चक्का जाम

Updated:
विज्ञापन

जाम में फंसे जैप के दरोगा, 2. चक्का जाम करते भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

रंका में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। एसडीपीओ के हस्तक्षेप के बाद जाम को हटाया गया।

विज्ञापन

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने किया चक्का जाम

रंका,गढ़वा: रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रंका प्रखंड में चक्का जाम किया. कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए रंका चेकनाका पहुंचे और दोपहर 12 बजे से एक बजे तक सड़क जाम रखा. इससे अंबिकापुर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी और आवागमन प्रभावित रहा.

जाम की सूचना मिलने पर एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया. इसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हुआ.

जाम के दौरान जैप के दारोगा सीताराम उरांव भी करीब एक घंटे तक फंसे रहे. वह भंडरिया से गढ़वा जा रहे थे. जाम समाप्त होने के बाद वह आगे रवाना हुए.

चक्का जाम में विधायक प्रतिनिधि मुरारी यादव, भाजपा नेता संतोष तिवारी, उत्तम पांडेय, बसंत प्रसाद, बलराम यादव, वंशी यादव, भोला ठाकुर, उपेंद्र प्रसाद, चप्पू चंद्रवंशी, मनोज ठाकुर, वीरेंद्र राम, चंदन कुमार तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola